बचत की प्रेरक कहानियों से जागरूक हुईं महिलाएं, प्रोजेक्टर के माध्यम से किया गया वित्तीय साक्षरता कैम्प
रिपोर्ट संवाददाता अशोक कुमार
स्थान हरदोई
बेनीगंज देहात (कोथावां), हरदोई
क्रिसिल की तरफ से वित्तीय साक्षरता केंद्र कोथावां द्वारा ग्राम बेनीगंज देहात में एक प्रभावी वित्तीय साक्षरता कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में ग्रामीण महिलाओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से बचत, बैंकिंग सेवाओं और वित्तीय प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को प्रेरक बचत कहानियों के माध्यम से अनुपम तिवारी सी बी ओ क्रिसिल फाउंडेशन ने यह समझाया कि कैसे छोटी-छोटी बचतें भविष्य में बड़ी आर्थिक सुरक्षा का आधार बन सकती हैं। डिजिटल माध्यम से प्रस्तुत सामग्री ने महिलाओं की रुचि बढ़ाई और उन्हें वित्तीय निर्णयों के प्रति जागरूक किया।
कैम्प में उपस्थित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बैंकिंग सेवाओं, सरकारी योजनाओं तथा स्वयं सहायता समूहों (SHG) के महत्व को समझा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करना रहा।
अंत में प्रतिभागियों ने इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की, जिससे वे निरंतर नई जानकारियां प्राप्त कर सकें और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सके।