थाना रोजा, जनपद शाहजहाँपुर एक दम्पत्ति, जिनका विवाह लगभग 02 वर्ष पूर्व हुआ था,
खबरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें अनुभवी पत्रकारों की आवश्यकता है मेल व फीमेल व्हाट्सएप पर क्लिक करें
जनपद शाहजहांपुर
परिवार परामर्श केंद्र, पुलिस लाइन शाहजहाँपुर


आज दिनांक 18.04.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के कुशल निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर में किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 21 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई तथा 01 दम्पत्ति को सकुशल विदा किया गया।
प्रकरण- थाना रोजा, जनपद शाहजहाँपुर
एक दम्पत्ति, जिनका विवाह लगभग 02 वर्ष पूर्व हुआ था, के मध्य पारिवारिक विवाद उत्पन्न हो गया था। आवेदिका विगत 01 माह से अपने मायके में निवास कर रही थी तथा उसके द्वारा आरोप लगाया गया कि उसका पति शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता है। उक्त प्रकरण में दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र पर उपस्थित कराकर आपसी वार्ता कराई गई एवं समझाया-बुझाया गया। परामर्श उपरांत दोनों पक्ष आपसी सहमति से पुनः साथ रहने हेतु सहमत हो गए तथा आपस में समझौता कर लिया। दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र म0उ0नि0 मधु यादव, म0आ0 मोनिका कुमारी, म0आ0 बबीता, आ0 साकेत कुमार आदि उपस्थित रहे।

