शाहजहांपुर, 23 मार्च 2026। कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक
खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें अनुभवी पत्रकारों की आवश्यकता है मेल व फीमेल व्हाट्सएप पर क्लिक करें
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु दिए गए सख्त निर्देश
शाहजहांपुर, 23 मार्च 2026। कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में विगत माह में हुई सड़क दुर्घटनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने दो पहिया वाहनों पर हेलमेट न पहनने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश पुलिस एवं परिवहन विभाग को दिए। साथ ही NH 730C पर पुलिस विभाग द्वारा चिन्हित हॉटस्पॉट स्थलों पर रंबल स्ट्रिप एवं स्पीड टेबल बनाए जाने हेतु मोर्थ के प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया।
बैठक में शाहजहांपुर-जलालाबाद मार्ग के चौड़ीकरण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए गए तथा मार्ग पर रिफ्लेक्टर लगाए जाने के निर्देश भी दिए।
इसके अतिरिक्त एनएचआई के प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया कि अठसालिया फाटक पर सर्विस लेन का चौड़ीकरण, चांदपुर में पुलिया निर्माण तथा नैनीताल ढाबा के पास बॉक्स कलवर्ट निर्माण का कार्य अभी तक लंबित है, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कार्य पूर्ण कराया जाए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी,नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


