पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के कुशल निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर में किया गया । आज 28 पत्रावली पर सुनवाई की गयी तथा 02 दम्पतियों को सकुशल विदा किया गया ।
खबरों और विज्ञापन के लिएसंपर्क अनुभवी पत्रकारों की आवश्यकता है मेल व फीमेल
पुलिस लाइन शाहजहाँपुर
दिनाँक- 02.06.26 पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के कुशल निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर में किया गया । आज 28 पत्रावली पर सुनवाई की गयी तथा 02 दम्पतियों को सकुशल विदा किया गया ।
थाना सदर बाजार* जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 1 वर्ष 07 माह पूर्व हुई थी । आवेदिका 15 दिन से अपने मायके में रह रही थी । आवेदिका का पति आवेदिका के साथ मारपीट करता था तथा खाना खर्चा नहीं देता था। दोनों के मध्य घरेलू बातों को लेकर कहासुनी हो गयी थी जिस कारण आवेदिका अपने मायके चली गयी थी। इसी बात को लेकर दोनो पक्षो के मध्य विवाद था दोनो पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपस में वार्ता कराई गई और समझाया गया I द्वितीय पक्ष अपनी पत्नी का खर्च उठाने को तैयार है ।दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया। थाना कोतवाली* जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 03 वर्ष पूर्व हुई थी । आवेदक की पत्नी 02 माह से अपने मायके में रह रही थी । आवेदक द्वारा बताया कि मेरी पत्नी मेरा कहना नहीं मानती है और बिना बताए मायके चली जाती है इसी बात को लेकर दोनों के मध्य विवाद है जिस कारण दोनो पक्षो के मध्य कहासुनी हो गयी थी । ।दोनो पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपस में वार्ता कराई गई और समझाया गया I ।दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
इस मौके पर प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र म0उ0नि0श्रीमती मधु यादव, परामर्श दात्री श्रीमती शशि प्रभा कौशल, महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा, म0आ0 मोनिका कुमारी, म0आ0 नेहा चौहान, म0आ0 निशा मिश्रा व म0आ0 रश्मि चौधरी आदि मौजूद रहीं।

