आगामी त्योहारों के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया द्वारा थाना तिलहर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा।
खबरों व विज्ञापन के लिए एवं जॉइनिंग के लिए अनुभवी पत्रकारों की आवश्यकता है मेल व फीमेल व्हाट्सएप पर क्लिक करें अधिक जानकारी के लिए
जनपद शाहजहाँपुर
दिनांक 12.03.2026
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया द्वारा थाना तिलहर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा।
आज दिनांक 12.03.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया द्वारा क्षेत्राधिकारी तिलहर के साथ थाना तिलहर क्षेत्रांतर्गत थाना तिलहर पुलिस बल के साथ मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई।
पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों द्वारा बाजारों, प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें आगामी त्योहारों को शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों से सहयोग बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए कहा गया।
अधिकारियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग करने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक भीड़ न लगाने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने एवं अफवाहों से बचने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि करने वालों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
*इस दौरान थाना तिलहर प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
