जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के 3.62 लाख लाभार्थी को लाभ मिला है, प्रत्येेक लाभार्थी के उज्ज्वला योजना की सब्सिडी रू0-553.83 की धनराशि भेजी गयी है। उन्होंने इस योजना के लिए माननीय मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। जिलाधिकारी सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया
खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें अनुभवी पत्रकारों की आवश्यकता है मेल व फीमेल
देश एवं प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीबों के कल्याण एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरन्तर प्रयायरत-मा0 राज्यसभा सांसद
प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा लोक भवन लखनऊ से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत रूपए 1500 करोड़ की धनराशि से 1.86 करोड़ पात्र लाभार्थियों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया गया
जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा जनपद के लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का प्रतीकात्मक चेक का किया गया वितरण
केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का दिया जा रहा है लाभ
शाहजहांपुर 28 फरवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा होली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 1,500 करोड़ रूपएकी धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम में लोक भवन सभागार, लखनऊ में आयोजित किया गया। इसी क्रम में जनपद शाहजहांपुर में अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में राज्यसभा सांसद मिथिलेश कठेरिया, ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मा० मंत्री वाणिज्य एवं उद्योग कार्य भारत सरकार जितिन प्रसाद के प्रतिनिधि विनीत कुमार मिश्रा एवं लाभार्थियों की उपस्थिति में गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि होली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सुरक्षा, सम्मान, स्वालम्बन एवं समृद्धि के प्रति निरन्तर प्रयासरत है।
माननीय प्रधानमंत्री जी की उज्ज्वला योजना गरीबों के लिए बहुत ही महत्वाकांक्षी है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए आज प्रदेश में 1.86 करोड़ लाभार्थियों के खाते में सीधे गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी धनराशि भेजी है। उन्होंने बताया कि देश में 10 करोड़ से अधिक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ लाभार्थी ले रहे हैं। आयुष्मान गोल्डन कार्ड से गरीब लोगों को 5 लाख रुपए तक का निरूशुल्क उपचार मिल रहा है। महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सस्ते एवं निरूशुल्क टीकाकरण की व्यवस्था की जा रही है।
ग्रामीण क्षेत्रों में अन्नपूर्णा भवन बनाए जा रहे हैं जिसमें सभी आवश्यक वस्तुएं मिलेंगे लोगों को दूर नहीं जाना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सबका साथ सबका विकास एवं सब का विश्वास पर कार्य किया जा रहा है।
ददरौल विधायक ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा होली एवं दिवाली पर निःशुल्क गैस सिलेंडर देने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना एवं राशन वितरण सहित अन्य विभिन्न योजनाएं गरीब लोगों के लिए बहुत लाभदायक हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी जन कल्याण योजनाएं लोगों को बिना भेदभाव के लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद सड़क, बिजली शिक्षा सहित अन्य योजनाओं में बहुत तेज गति से विकास हुआ है। उन्होंने सभी से कहा कि बच्चों को अवश्य पढ़ाएं। इसी तरीके से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाएं। माताओं बहनों को भोजन पकाने में आसानी होगी। इसी उद्देश्य से सरकार द्वारा लाभार्थियों को निःशुल्क गैस रिफिल मुहैया करायी गई है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के 3.62 लाख लाभार्थी को लाभ मिला है, प्रत्येेक लाभार्थी के उज्ज्वला योजना की सब्सिडी रू0-553.83 की धनराशि भेजी गयी है। उन्होंने इस योजना के लिए माननीय मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। जिलाधिकारी सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त (खाद्य)।।/अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन चंद्रशेखर मिश्र एवं आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा एवं सहित सम्बंधित अधिकारी एवं प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थीगण आदि मौजूद रहे।



