जनपद शाहजहाँपुर में आगामी त्यौहार/‘लाट साहब’ जुलूस के दृष्टिगत व्यापार मण्डल के साथ समन्वय बैठक सम्पन्न, यातायात व्यवस्था हेतु बैरियर उपलब्ध
खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें अनुभवी पत्रकारों की आवश्यकता है मेल व फीमेल
जनपद शाहजहाँपुर में आगामी त्यौहार/‘लाट साहब’ जुलूस के दृष्टिगत व्यापार मण्डल के साथ समन्वय बैठक सम्पन्न, यातायात व्यवस्था हेतु बैरियर उपलब्ध
आज दिनांक 01.03.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन्स, शाहजहाँपुर में आगामी होली त्यौहार के अवसर पर निकलने वाले परंपरागत ‘लाट साहब’ जुलूस के दृष्टिगत जनपद शाहजहाँपुर व्यापार मण्डल के सदस्यों के साथ एक समन्वय बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जुलूस के सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन, कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता तथा यातायात प्रबंधन को प्रभावी बनाए रखने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों/सदस्यों से अपील की गई कि पर्व के दौरान आपसी सौहार्द, समन्वय एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
इस अवसर पर व्यापार मण्डल, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु शाहजहाँपुर पुलिस को आवश्यक बैरियर उपलब्ध कराए गए। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त सहयोग हेतु व्यापार मण्डल का आभार व्यक्त किया गया तथा इसे पुलिस-जन सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया गया।
बैठक में क्षेत्राधिकारी नगर महोदय, क्षेत्राधिकारी लाईन महोदय, प्रतिसार निरीक्षक एवं व्यापार मण्डल, जनपद शाहजहाँपुर के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
*जनपद पुलिस आगामी त्यौहार/जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।



