E-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदेशबॉलीवुडयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना काँट का किया गया वार्षिक निरीक्षण ।

अनुभवी पत्रकारों की आवश्यकता मेल ब फीमेल व्हाट्सएप पर क्लिक करे

 पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना काँट का किया गया वार्षिक निरीक्षण ।

आज दिनांक 30.01.2026 को पुलिसअधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी पुवायां के साथ थाना कांट का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की शुरुआत थाना परिसर में आयोजित परेड की सलामी ग्रहण करने से हुई, जहाँ पुलिस बल द्वारा अनुशासन एवं तैयारी का प्रदर्शन किया गया। इसके उपरांत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना स्तर की विभिन्न कार्यप्रणालियों एवं व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया, जिसमें मुख्यतः—

थाना अभिलेखों का निरीक्षण

महत्वपूर्ण रजिस्टरों, विवेचनात्मक अभिलेखों, अपराध नियंत्रण से सम्बंधित रिकार्ड तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। अभिलेखों के सुचारू एवं सुगठित संधारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

*मालखाना निरीक्षण:-* 

मालखाने में रखे गए विभिन्न केस प्रॉपर्टी, जब्ती माल, बरामद वस्तुओं एवं उनके सुरक्षित संधारण की स्थिति का गहन परीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।

*शस्त्रागार एवं शस्त्र निरीक्षण:*

थाने में उपलब्ध शस्त्रों की स्थिति, रख-रखाव, उनके अभिलेखों तथा सुरक्षा मानकों की समीक्षा की गई।

साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा की गई शस्त्र हैंडलिंग का निरीक्षण कर उन्हें शस्त्र संचालन संबंधी उचित निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

*सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण:*

सीसीटीएनएस की कार्यप्रणाली, फीडिंग, रिकॉर्ड मैनेजमेंट तथा तकनीकी उपकरणों की कार्यस्थिति की जांच की गई। बेहतर डेटा प्रबंधन एवं त्वरित सेवा प्रदान करने हेतु निर्देश दिए गए।

*थाना परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण:*

परिसर, कार्यालय कक्ष, लॉकअप, बैठक कक्ष, महिला सहायता डेस्क सहित समस्त विभागों की स्वच्छता एवं सुव्यवस्था की स्थिति का अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त पुलिस कर्मियों को कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा, जनसुनवाई, बीट पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग जैसी प्राथमिकताओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा यह भी कहा गया कि पुलिस कर्मी अपने व्यवहार, तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठा से आमजन में विश्वास बढ़ाएं तथा बेहतर पुलिसिंग की दिशा में निरंतर कार्यरत रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!