E-Paperइंडिया टीवी 24 न्यूज़क्राइमटॉप न्यूज़देशयूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोतवाली में विवेचनाओं की समीक्षा तत्पश्चात थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर कानून-व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

अनुभवी पत्रकारों की आवश्यकता है खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें व्हाट्सएप पर क्लिक करें

जनपद शाहजहाँपुर

दिनांक – 10.03.2026

क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोतवाली में विवेचनाओं की समीक्षा तत्पश्चात थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर कानून-व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में आज दिनांक 10.03.2026 को क्षेत्राधिकारी नगर महोदय द्वारा थाना कोतवाली पर विवेचकों की ओ0आर0 (ऑर्डरली रूम) ली गई। इस दौरान लंबित विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए विवेचकों को विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र निस्तारण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तत्पश्चात क्षेत्राधिकारी नगर महोदय द्वारा थाना कोतवाली पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर व्यापक पैदल गश्त की गई। पैदल गश्त के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग भी की गई। पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

2जनपद- शाहजहाँपुर सराहनीय कार्य 11.11.2025 *थाना परौर पुलिस द्वारा किया गया सराहनीय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!