इंडिया टीवी 24 न्यूज़क्राइमटॉप न्यूज़देशयूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

इस कदम को शाहजहांपुर की राजनीति में बड़ा संदेश माना जा रहा है। वर्षों से सार्वजनिक /राजनैतिक जीवन में सक्रिय रहे परिवार की नई पीढ़ी का यह निर्णय राजनीतिक समीकरणों में बदलाव का संकेत दे रहा है।

खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें अनुभवी पत्रकारों की आवश्यकता है मेल व फीमेल

शाहजहांपुर

राजनीतिक हलकों में आज उस समय हलचल मच गई जब स्वर्गीय राममूर्ति सिंह वर्मा सांसद/मंत्री जी की बेटियाँ श्रीमती अंजली सिंह पत्नी कमलकांत सिंह (इंजीनियर ONGC) एवं श्रीमती अनीता सिंह पत्नी कुंवर पाल सिंह सेवानिवृत्त आई जी तथा भतीजी श्रीमती प्रतिमा लोधी पत्नी पंकज राजपूत ने लखनऊ समाजवादी पार्टी कार्यालय पर अखिलेश यादव से मुलाकात कर आधिकारिक रूप से समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

इस कदम को शाहजहांपुर की राजनीति में बड़ा संदेश माना जा रहा है। वर्षों से सार्वजनिक /राजनैतिक जीवन में सक्रिय रहे परिवार की नई पीढ़ी का यह निर्णय राजनीतिक समीकरणों में बदलाव का संकेत दे रहा है।

दोनों ने स्पष्ट कहा कि वे समाजवादी विचारधारा, सामाजिक न्याय और विकास की राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पार्टी नेतृत्व ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए इसे संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।सपा प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल व राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी तथा श्री राजपाल कश्यप (प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग) ने स्वर्गीय राममूर्ति सिंह वर्मा की बेटियों व समस्त कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।

गौरतलब है कि राममूर्ति सिंह वर्मा की पुत्रवधू श्रीमती अर्चना वर्मा पत्नी राजेश वर्मा वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी से नगर निगम शाहजहांपुर की महापौर हैं, ऐसे में यह राजनीतिक निर्णय और भी चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला रोचक तब हो जाता है, देखते हैं कि ननद – भौजाई में सपा के कद्दावर नेता की विरासत को कौन अधिक संभाल पाएगा। और जनता व स्वजातीय समाज किसके साथ खड़ा होगा?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!