आगामी UPSI–2025 परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण।
खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें अनुभवी पत्रकारों की आवश्यकता है व्हाट्सएप पर क्लिक करें अपने डॉक्यूमेंट भेजें सेवा निशुल्क है
आगामी UPSI–2025 परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण।
आज दिनांक 13.03.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा आगामी UPSI–2025 भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर महोदय के साथ अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा परीक्षा केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, अभ्यर्थियों की चेकिंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने से संबंधित व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। साथ ही परीक्षा केन्द्रों के आसपास भीड़-भाड़ की स्थिति, पार्किंग व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग की जाए तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। इसके अतिरिक्त परीक्षा केन्द्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने देने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, अभ्यर्थियों को समय से परीक्षा केन्द्र तक पहुँचने में सुविधा उपलब्ध कराने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
*जनपद पुलिस द्वारा आगामी UPSI परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु समुचित सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।


