E-Paperइंडिया टीवी 24 न्यूज़क्राइमटॉप न्यूज़देशयूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

थाना सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत बड़े लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थित में आयोजित गोष्ठी सकुशल सम्पन्न ।

खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें अनुभव में पत्रकारों की आवश्यकता है मेल व फीमेल

जनपद शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश

थाना सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत बड़े लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थित में आयोजित गोष्ठी सकुशल सम्पन्न ।

आज दिनांक 24.02.2026 को आगामी पारंपरिक बड़े लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत थाना सदर बाजार क्षेत्र में गोष्ठी आयोजित की गई । गोष्ठी में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय, एडीएम (ई) महोदय, सिटी मजिस्ट्रेट महोदय एवं क्षेत्राधिकारी नगर महोदय तथा थाना सदर बाजार व थाना कोतवाली का पुलिस बल उपस्थित रहा।

गोष्ठी के दौरान जुलूस के निर्धारित मार्ग, संवेदनशील स्थानों, भीड़-प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी तथा ड्रोन कैमरों से निगरानी संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों द्वारा आयोजकों, गणमान्य नागरिकों एवं पीस कमेटी के सदस्यों से संवाद स्थापित कर आपसी समन्वय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई ।

तत्पश्चात अधिकारियों द्वारा जुलूस मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित प्रभारी निरीक्षक/चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी, अग्निशमन एवं स्वास्थ्य विभाग से समन्वय, तथा आपातकालीन सेवाओं हेतु वैकल्पिक मार्ग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ।

जनपद पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि जुलूस को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं ।

*जनसामान्य से अपील की गई है कि प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें ।2जनपद- शाहजहाँपुर सराहनीय कार्य 11.11.2025 *थाना परौर पुलिस द्वारा किया गया सराहनीय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!