E-Paperhttps://indiatv24news.live/wp-content/uploads/2025/11/IMG-Uncategorizedटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदेशबॉलीवुडयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

शाहजहांपुर 04 फरवरी। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी डॉ अपराजिता सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र के साथ श्री रामचंद्र मिशन के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 12 फरवरी से 02 मार्च तक चलने वाले समारोह के संबंध में तैयारियों का निरीक्षण किया

अनुभवी पत्रकारों की आवश्यकता खबरों का विज्ञापन के लिए संपर्क करें

 

शाहजहांपुर 04 फरवरी। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी डॉ अपराजिता सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र के साथ श्री रामचंद्र मिशन के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 12 फरवरी से 02 मार्च तक चलने वाले समारोह के संबंध में तैयारियों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने एनएचआई के अभियंता को निर्देश दिए कि रोड एवं डिवाइडर का कार्य कराया जाए। उन्होंने फायर सेफ्टी एवं विद्युत सेफ्टी की जांच करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। आरसी मिशन में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए। आरओ टैंक के पानी की जांच कराई जाए। सीओ ट्रैफिक यातायात व्यवस्था के लिए अच्छे से प्लान तैयार करें। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि आरसी मिशन में 10 फरवरी से 5 मार्च तक समारोह के समय 24 घंटे बिजली आपूर्ति कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की समस्त व्यवस्थाएं 10 फरवरी तक पूर्ण ली कर जाए। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने मंडी रोड स्थित अहमदपुर रेती में साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि रोड के पास का कीचड़ हटाकर साफ सफाई कराई जाए तथा साफ सफाई सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!