E-Paperइंडिया टीवी 24 न्यूज़क्राइमटॉप न्यूज़देशयूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

नायक जदुनाथ सिंह के बलिदान दिवस के अवसर पर डीएम ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

अनुभवी पत्रकारों की आवश्यकता मेल व फीमेल खबरों ब विज्ञापन के लिए व्हाट्सएप पर क्लिक करें

जनपद शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश

नायक जदुनाथ सिंह के बलिदान दिवस के अवसर पर डीएम ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

शाहजहांपुर। परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह का बलिदान दिवस 6 फरवरी को पूरे जिले में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित सैनिक कल्याण विभाग के परिसर में स्थापित अमर शहीद परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह की प्रतिमा पर जिलाधिकारी ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

 

इसके साथ ही अमर शहीद परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह का बलिदान दिवस जनपद के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालयों, इंटर कॉलेजों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में भी मनाया गया।

 

परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह का बलिदान दिवस उनके पैतृक गांव खजुरी में भी मनाया गया। इस अवसर पर राजपूत रेजीमेंट के सैन्य अधिकारी, पूर्व सैनिक एवं ग्रामीणों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

 

जिलाधिकारी ने कहा कि नायक जदुनाथ सिंह का बलिदान देश के लिए अमूल्य है और उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने देश की रक्षा करते हुए अद्वितीय वीरता का परिचय दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों एवं पूर्व सैनिकों सहित अधिवक्ताओं ने शहीद को नमन करते हुए माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये।

2जनपद- शाहजहाँपुर सराहनीय कार्य 11.11.2025 *थाना परौर पुलिस द्वारा किया गया सराहनीय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!