E-Paperइंडिया टीवी 24 न्यूज़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदेशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

शाहजहांपुर 29 जनवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विधान सभा-135 सदर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 में नो-मैपिंग वाले मतदाताओं की जारी नोटिसों की सुनवाई तथा उन पर निर्णय संबंधी बिन्दुओं पर विचार विमर्श किये जाने के सम्बन्ध

अनुभवी पत्रकारों की आवश्यकता मेल व फीमेल, खबरों ब विज्ञापन के लिए व्हाट्सएप पर क्लिक करें

शाहजहांपुर 29 जनवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विधान सभा-135 सदर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 में नो-मैपिंग वाले मतदाताओं की जारी नोटिसों की सुनवाई तथा उन पर निर्णय संबंधी बिन्दुओं पर विचार विमर्श किये जाने के सम्बन्ध

में नगर आयुक्त, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी एवं समस्त नगर निकायों के अधिशासी अधिकारीयों के साथ वीसी कक्ष में तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीयों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई। मतदाता सूची में नाम शामिल कराये जाने, अपमार्जित कराये जाने तथा संशोधन आदि के दावे/आपत्ति प्राप्त किये जाने के विशेष अभियान की तिथि 31.01.2026 (शनिवार) निर्धारित है।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विशेष अभियान की तिथि में प्रत्येक मतदेय स्थल पर बी०एल०ओ० अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे बी०एल०ओ० के पास आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची तथा फार्म-6, 7 व 8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहें।

अर्ह मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराये जाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में फार्म 6 प्राप्त किए जाए।

बैठक में एईआरओ मोहम्मद अयाज अनुपस्थित होने पर तथा मनोज कुमार के कार्य की प्रगति ठीक ना होने पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि नोटिस सुनवाई के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत दस्तावेज ही मतदाता से लिए जाए। उन्होंने कहा कि 10 दिनों में नोटिस का कार्य पूर्ण कर लिया जाए।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

2जनपद- शाहजहाँपुर सराहनीय कार्य 11.11.2025 *थाना परौर पुलिस द्वारा किया गया सराहनीय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!